हर घर तिरंगा अभियान: परिवहन विभाग ने यात्री बसों पर तिरंगा लगाकर की शुरूआत

रीवा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत रीवा जिले में परिवहन विभाग ने अनोखी पहल की है. विभाग ने यात्री बसों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया. इस पहल का उद्देश्य जन-जन में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है.

परिवहन विभाग ने रीवा-मिजऱ्ापुर और रीवा-प्रयागराज मार्ग पर स्थित प्रमुख आरटीओ चेक पॉइंट्स पर भी तिरंगा लगाया. इस दौरान परिवहन सुरक्षा स्क्वॉड रीवा ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को अभियान से जुडऩे के लिए प्रेरित किया. यह तक तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्कूल बसो , कॉलेज की बसों के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहनों पर और सार्वजनिक स्थानों जैसे यात्री बस स्टैंड पर तिरंगे से प्रेरित कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के इस प्रयास से रीवा में देशभक्ति का उत्साह चरम पर है. परिवहन विभाग ने सभी यात्रियों और बस संचालको से यह अपील की है कि वे अपने घरों और वाहनों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान का हिस्सा बने.

Next Post

विद्यालय परिसर में 12वीं के छात्रों में मारपीट 

Mon Aug 11 , 2025
सिंगरौली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़हरा में कक्षा 12वीं के दो छात्रों के बीच पुराने विवाद ने सोमवार दोपहर को मारपीट का रूप ले लिया। छह माह से मोबाइल को लेकर चल रहे विवाद की भनक एक छात्र ने शिक्षक को दी थी, पर शिक्षक ने गंभीरता से न लेकर […]

You May Like