पेड़ काटने के विवाद में नाबालिग पर कुल्हाड़ी से हमला

छतरपुर। जिले के उर्दमऊ गांव में बीती शाम जमीन की मेड़ पर लगे बेरी के पेड़ को काटने को लेकर दो रिश्तेदारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया। खेत पर काम कर रहे 16 वर्षीय नाबालिग खेमचंद कुशवाहा पर उसके चचेरे भाई विजय कुशवाहा ने कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला खेमचंद छुट्टी के दिन खेत में गेहूं की फसल में पानी लगा रहा था। इसी दौरान उसने बेरी का पेड़ काटना शुरू किया, जिसका उपयोग वह झोपड़ी बनाने के लिए करना चाहता था। तभी उसका चचेरा भाई मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए पेड़ की डाली ले जाने लगा। खेमचंद ने उसे रोकने की कोशिश की तो विजय ने कुल्हाड़ी छीनकर उसके सिर, गर्दन, पीठ और पैरों पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल खेमचंद मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा।

Next Post

नपा कार्यालय में नल कनेक्शन राशि को लेकर महिलाओ ने किया हंगामा, फोड़े मटके

Mon Nov 17 , 2025
सारनी। नगर पालिका क्षेत्र में जल आवर्धन योजना की चार हजार की राशी को लेकर महिलाओ ने जमकर हंगामा किया.सोमवार को वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 27 के सैकड़ो लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। वार्ड के संजय मकोड़े, अमित विश्वकर्मा, सुनील पाटिल […]

You May Like