सत्यापित मतदाताओं की जानकारी 20 तक अपलोड करें: कलेक्टर

रीवा:कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की.
कलेक्टर ने कहा कि सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 14 नवम्बर तक गणना पत्रक वितरित कराएं. मतदाता द्वारा भरे गए गणना पत्रक 18 नवम्बर तक प्राप्त करें. गणना पत्रक के माध्यम से सत्यापित मतदाताओं की जानकारी 20 नवम्बर तक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कराएं.

इसके लिए आवश्यक होने पर बीएलओ को रोजगार सहायक अथवा अन्य कर्मचारी सहयोग के लिए तैनात करें. मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तय समय सीमा में अनिवार्य रूप से पूरा कराएं. सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी क्षेत्र का भ्रमण कर पुनरीक्षण की मॉनीटरिंग करें.

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि 40 वर्ष से अधिक आयु के सभी मतदाताओं के सत्यापन में किसी तरह की कठिनाई नहीं है. लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन 20 नवम्बर तक पोर्टल पर अपलोड करा दें. बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी मौजूद रहे.

Next Post

राय के जन्मदिन पर होगा कवि सम्मेलन

Thu Nov 13 , 2025
सीहोर. टॉकीज मैदान पर 17 नवंबर की रात विधायक सुदेश राय के जन्मदिन पर अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. संयोजक राजकुमार जायसवाल रिंकू ने बताया कि इस वर्ष विशुद्ध हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें देश के दिग्गज हास्य कवि तथा लाफ्टर […]

You May Like