पुलिसकर्मी से की थी मारपीट
इंदौर: लसूड़िया पुलिस ने दो कॉलेज छात्रों को ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी से विवाद और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं में प्रकरण दर्ज किया कर पुछताछ शुरु की.लसूडिया थाना प्रभारी तारेश सोनी के अनुसार गुरुवार रात सत्यसांई चौराहे पर सब इंस्पेक्टर कैलाश मसकोले ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत वाहनों की चेकिंग कर रहे थे.
इस दौरान कार सवार दो युवक वहां से गुजरे, जिन्हें रोककर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई. जांच में पता चला कि दोनों ने काफी मात्रा में शराब पी रखी थी. जब पुलिस ने चालान बनाने की प्रक्रिया शुरू की तो दोनों ने विवाद किया और पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की व मारपीट की. मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान ओजश्व अग्रवाल, निवासी होशंगाबाद, और शुभ गुर्जर के रूप में हुई है. दोनों प्रेस्टिज कॉलेज के छात्र हैं, मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
