द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में परमवीर दीर्घा का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में परमवीर दीर्घा का उद्घाटन किया।

इस गैलरी में परम वीर चक्र से सम्मानित सभी 21 विजेताओं के चित्र प्रदर्शित हैं। गैलरी का उद्देश्य आगंतुकों को उन राष्ट्रीय नायकों के बारे में जानकारी प्रदान करना है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा में अदम्य संकल्प और साहस का प्रदर्शन किया। यह उन वीर योद्धाओं की स्मृति को सम्मान देने की एक पहल है जिन्होंने मातृभूमि की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी।

जिन गलियारों में यह परम वीर दीर्घा बनाई गई है, वहां पहले ब्रिटिश सहायक अधिकारियों के चित्र लगे होते थे। भारतीय राष्ट्रीय नायकों के चित्र प्रदर्शित करने की यह पहल औपनिवेशिक मानसिकता को त्यागने और भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत और शाश्वत परंपराओं को गर्व से अपनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

परम वीर चक्र भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है जो युद्ध के दौरान असाधारण वीरता, साहस और आत्मबलिदान के लिए प्रदान किया जाता है।

 

 

 

 

Next Post

सरकारी प्रतिनिधिमंडल में शामिल निजी उद्योगपतियों की रूसी उद्योगपतियों के साथ बैठक की मीडिया रिपोर्ट सही नहीं : रक्षा मंत्रालय

Tue Dec 16 , 2025
नयी दिल्ली 16 दिसम्बर (वार्ता) रक्षा मंत्रालय ने मीडिया में आई इन रिपोर्टों का खंडन किया है कि हाल ही में रूस गये एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल में शामिल निजी उद्योगपतियों ने अपने रूसी समकक्षों के साथ एक बैठक की थी। मंत्रालय ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर इन रिपोर्टों […]

You May Like