ओव्हर लोड आठ राखड़ वाहन जप्त

सिंगरौली : ओव्हर लोड 8 वाहनों को जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर एवं उनकी टीम ने परसौना-बरगवां एवं विंध्यनगर मार्ग में जांच कर दौरान जप्त कर कार्रवाई की है।कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर एवं चेक प्वाइंट टीम ने संयुक्त रूप से आज विंध्यनगर के साथ-साथ परसौना-बरगवां मार्ग में वाहनों का विशेष चेकिंग शुरू किया।

इस दौरान ट्रेलर हाईवा वाहन क्र मांक यूपी 64 सीटी 3359 समेत अन्य 7 हाईवा वाहन ओव्हर लोड राखड़ का परिवहन करते पाये गये। जिनपर कार्रवाई की है। इस दौरान लिपिक व्यौमकांत तिवारी समेत अन्य स्टाफ मौजूद था। आरटीओ ने कड़े शब्दों में कहा है कि परिवहन विभाग के नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जावेगी।

Next Post

एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो बीएलओ निलंबित

Wed Nov 26 , 2025
सिंगरौली :मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं के सत्यापन कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गौरव बैनल ने दो बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।कलेक्टर द्वारा निलंबित बीएलओ मे विधानसभा क्षेत्र 80 सिंगरौली के मतदान केंद्र क्रमांक 59 गर्दा […]

You May Like