एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो बीएलओ निलंबित

सिंगरौली :मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं के सत्यापन कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गौरव बैनल ने दो बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।कलेक्टर द्वारा निलंबित बीएलओ मे विधानसभा क्षेत्र 80 सिंगरौली के मतदान केंद्र क्रमांक 59 गर्दा के बीएलओ प्राथमिक शिक्षक उर्मिला कोल तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 249 परसदेही के बीएलओ परसुराम शाह को बीएलओ प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर निलंबित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त दोनों बीएलओ को पहले नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसपर निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में बीएलओ का निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय विस देवसर नियत किया गया है।

कलेक्टर ने की 355 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई शासन के मंशानुसार हर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में कलेक्टर गौरव बैनल के द्वारा 355 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई कर आवेदनकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कलेक्टर जन सुनवाई में आने वाले आवेदनकर्ता की समस्या सुनने के पश्चात उपस्थित संबंधित अधिकारियों से उनके समस्याओं का जनसुनवाई में ही निराकरण कराया गया। साथ ही ऐसे आवेदन जिनका निराकरण जन सुनवाई में नही हो सका संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदन पत्रो का निर्धारित समय सीमा में निराकरण कर आवेदनकर्ता को अवगत करायें।

जन सुनवाई में आए रामदास राय एवं रामकरण दाहिया, शंकर सोनी तथा प्रमोद अग्रहरि निवासी वार्ड क्रामंक 9 ने अपना आवेदन देते हुयें कलेक्टर को अवगत कराया कि एनसीएल द्वारा दोहरी नीति अपनाये जाने पर प्रस्तुत की शिकायत में बताया कि पट्टाधारी और सरकारी भूमि पर निवासरत परिवारो से एक समान कार्यवाही नही किया जा रहा है। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, डीईओ एसबी सिंह, डीपीओ आईसीडीएस जीतेन्द्र गुप्ता अन्य मौजूद रहे।

Next Post

ग्वालियर जिले के 17 सरकारी अस्पतालों में लगाई गईं एचआरपी क्लीनिक

Wed Nov 26 , 2025
ग्वालियर:जिले के 17 सरकारी अस्पतालों में एक साथ एचआरपी क्लीनिक लगाकर 860 गर्भवती माताओं की जाँच की गई। इनमें से 287 महिलाओं को हाई रिस्क गर्भवती माताओं के रूप में चिन्हित किया गया। इन महिलाओं को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत दवाएँ व उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही हाईरिस्क गर्भवती […]

You May Like