भोपाल में सक्रिय चैन लूटेरे गिरोह का पर्दाफाश, दो बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद

भोपाल। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर चैन स्नेचिंग करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से सात सोने की चैन, एक एक्टिवा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित करीब 17 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त जोन-2 विवेक सिंह के निर्देशन में की गई कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी निखिल शर्मा (28) निवासी भानपुर मल्टी और आकाश उर्फ अभिमन्यु सिंह (22) मूल निवासी रीवा हैं। दोनों आरोपी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं से सरेराह चैन झपटने की वारदातें करते थे, जिससे लोगों में दहशत का माहौल था।

जांच में सामने आया कि आरोपी जोमेटो डिलीवरी एजेंट बनकर पहले क्षेत्रों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही महिलाओं की चैन लूट लेते थे। पूछताछ में उन्होंने अयोध्या नगर और बागसेवनिया क्षेत्र में कुल आठ वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने लूटी गई चैन भोपाल व रीवा के मुथूट गोल्ड फाइनेंस और एक ज्वेलर्स से जब्त कर खरीदार ज्वेलर को भी आरोपी बनाया है।

Next Post

बरही में 14 मार्च को कृषि महोत्सव: 50 हजार एकड़ भूमि की सिंचाई योजनाओं के लिए सीएम का होगा आभार

Tue Mar 10 , 2026
कटनी। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात और उत्सव का अवसर आ रहा है। आगामी 14 मार्च को बरही के मेला ग्राउंड, श्री विजयनाथ धाम में एक विशाल ‘कृषि महोत्सव’ और आभार रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य […]

You May Like