
भोपाल। मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27 एवं 2026-28 के लिए सदन की विभिन्न समितियों का गठन करते हुए उनके सभापतियों और सदस्यों के नाम घोषित कर दिए हैं। इस क्रम में नियम समिति, विशेषाधिकार समिति, प्रत्यायुक्त विधान समिति, सदस्यों के शिष्टाचार एवं सम्मान अनुरक्षण समिति तथा महिला एवं बाल कल्याण समिति (2026-28) का गठन किया गया है।
नियम समिति के सभापति स्वयं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे। समिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित गिरीश गौतम, राजेश वर्मा, विश्वनाथ सिंह, श्याम बरडे, अम्बरीश शर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, डॉ. हिरालाल अलावा, विजय रेवनाथ चौरे और ऋषि अग्रवाल को सदस्य बनाया गया है।
विशेषाधिकार समिति की सभापति श्रीमती गायत्रीराजे पवार को नियुक्त किया गया है। समिति में सचिन बिरला, विश्वामित्र पाठक, अमर सिंह यादव, भगवानदास सबनानी, महादेव वर्मा, वीरेन्द्र सिंह लोधी, जयवर्द्धन सिंह, फुन्देलाल सिंह मार्को और आरिफ मसूद शामिल हैं।
प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति रमेश मैन्दोला होंगे, जबकि अनिल जैन (निवाड़ी), नारायण पटेल, संतोष बरकड़े, अरविन्द पटेरिया, मधु गेहलोत, शिवनारायण सिंह, चौधरी सुजीत मेर सिंह, केशव देसाई और वीरसिंह भूरिया को सदस्य बनाया गया है।
सदस्यों के शिष्टाचार एवं सम्मान अनुरक्षण समिति की कमान बृजेन्द्र प्रताप सिंह को सौंपी गई है। इस समिति में दिनेश राय मुनमुन, मनोज नारायण सिंह चौधरी, अमर सिंह यादव, इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, प्रताप ग्रेवाल और भैरो सिंह बापू शामिल हैं।
वहीं, महिला एवं बाल कल्याण समिति (2026-28) की सभापति श्रीमती ललिता यादव को बनाया गया है। समिति में उमादेवी खटीक, मंजू राजेन्द्र दादू, गंगा सज्जनसिंह उइके, सरला विजेन्द्र रावत, प्रियंका पैंची, कंचन मुकेश तनवे, छाया मोरे, रामसिया भारती, चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर और सेना महेश पटेल को सदस्य नामित किया गया है।
