200 अमेरिकन डालर, गणेश जी की मूर्ति, डीवीआर ले गए चोर

जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत न्यू आदर्श कालोनी में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर 200 अमेरिकन डालर, चांदी की छोटी लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति, कैमरे की डीवीआर‌ पार कर दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को आशीष मिश्रा 60 वर्ष निवासी न्यू आदर्श कालोनी एमआर 4 रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह स्टडी टाईम लायब्रेरी चलाता है। रात लगभग 10 बजे वह घर से बाहर गया था, काम न होने के कारण रात लगभग 11बजे घर वापस आया देखा कि उसके घर के प्रथम तल का ताला कटा हुआ था जो वहां पर नहीं मिला। घर के अंदर जाकर देखा, दोनों आलमारियों के तीनों ताले टूटे हुये थे। सामान चैक करने पर घर में रखे लगभग 200 अमेरिकन डालर, चांदी की छोटी लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति, कैमरे की डीवीआर, गायब थे।‌

Next Post

छत में लगी सीट तोड़ चोर ले गए टीव्ही 

Mon May 19 , 2025
जबलपुर। ओमती थाने में जय सोंधिया निवासी सिद्धार्थ नगर छोटी ओमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोर उसके घर की छत में लगी सीमेण्ट सीट को तोड़कर घर में लगी 52 इंच की एलजी कम्पनी की टीव्ही कीमती 50 हजार रूपये की चोरी कर ले गए। Facebook Share on […]

You May Like