एक्सीडेंट में घायल 35 वर्षीय युवक की मौत

रतलाम। नागपिपलिया में सडक़ हादसे में घायल 35 वर्षीय युवक की रतलाम मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा सोमवार की शाम करीब 7.30 बजे माता जी मंदिर के पास ताल-जावरा रोड पर हुआ था। मृतक की पहचान किशोर पिता बाबुदास बैरागी, उम्र 35 वर्ष, निवासी नागपिपलिया, थाना बड़ावदा के रूप में हुई है। हादसे में किशोर को चोटें आई थीं। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रतलाम लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ावदा पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। मृतक के पिता बाबुदास बैरागी से भी घटना के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस के अनुसार किशोर की मृत्यु एक्सीडेंट में आई चोटों के कारण उपचार के दौरान हुई। बड़ावदा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शरू की हैं।

Next Post

तुलसी जयंती पर कमलादेव हाउस में गूंजी भक्ति और साहित्य की रसधार, विभूतियों का हुआ ‘लोकमंगल सम्मान

Wed Aug 19 , 2026
​ग्वालियर। ग्वालियर साहित्य संस्थान एवं लोकमंगल के संयुक्त तत्वावधान में महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर लोकमंगल साहित्य सम्मान एवं कवि सम्मेलन का आयोजन लश्कर स्थित कमलादेव हाउस, रायसिंह का बाग में हुआ। *​माँ सरस्वती वंदना और राम स्तुति के साथ शुभारंभ* समारोह की शुरुआत वैदिक परंपरा के अनुसार दीप […]

You May Like