
इंदौर। आज राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में एफआईआर दर्ज करने को लेकर कांग्रेस ने राजबाड़ा अहिल्या प्रतिमा स्थल पर धरना दिया। कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार से एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
राजबाड़ा पर अहिल्या प्रतिमा स्थल धरना आंदोलन में प्रदेश महिला अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया, कांग्रेस शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे , पूर्व अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, पूर्व प्रवक्ता राजेश चौकसे, प्रवेश यादव, पार्षद राजू भदौरिया, सीमा सोलंकी, कुणाल सोलंकी, सादिक खान, दीपू यादव, अभिजीत शर्मा, शशि हाड़ा, संतोष यादव, सन्नी राजपाल, विकास जाटव, पुखराज, राजा चौकसे प्रवक्ता दीपू सिंह चौहान, मनोहर रघुवंशी, बंटी रेसवाल, इम्तियाज बेलिम सहित बड़ी संख्या में नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
