रात में कारें फोड़ने वाले तीन बाल अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा, 2 फरार

ग्वालियर। वाहनों में तोड़फोड़ व मारपीट की घटनाओं का ग्वालियर पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बाल अपराधियों को पकड़ा है। तीन बाल अपराधियों ने आधी रात को एक दर्जन से अधिक गाडियों के कांच तोड़कर क्षतिग्रस्त किया था।इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया था।जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। इस मामले में 2 और नाम सामने आए है जो फरार है।

थाना ग्वालियर क्षेत्र में दरमियानी रात कुछ बदमाशों ने रमटापुरा से सेवानगर के बीच रोड़ किनारे खड़े एक दर्जन से अधिक तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों के कांच तोड़े गये। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया जिसके पुलिस के संज्ञान में आने पर पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे कैमरों की सीसीटीव्ही फुटेज चेक किए गये और इस घटना में वांछित युवकों को चिन्हित किया जाकर उनकी तलाश की गई। ग्वालियर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए इस प्रकरण में वांछित तीन युवकों को घासमंडी कोटेश्वर रोड़ से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। जब घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने नशे के हालत में वाहनों की तोड़फोड़ करना बताया। बाल अपराधियों ने बताया कि उन्होने वाहनों की तोड़फोड़ से पूर्व पटेल होटल के पास मोटर सायकिल सवार सनी केलकर की मोटर साईकिल जबरन मांगते हुए मारपीट कर अश्लील गालियां दीं और मोटर साईकिल में तोड़कर ये लोग मौके से फरार हो गए थे। पकड़े गये बाल अपराधियों ने इस घटना में अपने दो अन्य साथियों का शामिल होना बताया जो फरार हैं। पकड़े गये बाल अपराधियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये तीनों युवक नाबालिग होने से उन्हे उक्त प्रकरणों में विधिवत पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा फरार दो संदिग्धों की तलाश जारी है।

इस मामले में 2 एफआईआर दर्ज हुई थी

इस मामले में फरियादी सनी केलकर निवासी ख्वाजा नगर ने थाना ग्वालियर में रिपोर्ट कराई थी कि जब घर जा रहा था, तभी पटेल होटल के पास कुछ युवकों ने उसकी मोटर साईकिल जबरन मांगते हुए रोक लिया गया। इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की, जाति सूचक व अश्लील गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी दी। उन्होने मोटर साईकिल की नंबर प्लेट तोड़कर मौके से फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना ग्वालियर में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। वही फरियादी यश गिरि निवासी कोटा वाला मोहल्ला ग्वालियर ने थाना पर रिपोर्ट कराई कि घर के बाहर से गाडी तोड़फोड़ की आवाज आयी मैने वाहर जाकर देखा तो मेरी स्विफ्ट कार का चार लोग शीशा तोड रहे थे। मैने रोका तो वह लोग गालियां देने लगे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ग्वालियर में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया।

Next Post

शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से की सगाई

Mon Jan 12 , 2026
नयी दिल्ली 12 जनवरी (वार्ता) भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई करने की घोषणा की। धवन के फॉलोअर्स ने इस खबर का गर्मजोशी से स्वागत किया है, कई लोगों ने खुशी जताई और कहा कि […]

You May Like