सीएन डॉ यादव आज अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर कूनो में 3 चीते छोड़ेंगे जंगल में

ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर आज गुरुवार 4 दिसम्बर को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में 3 चीतों को बड़े बाड़े से खुले जंगल में छोड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर 3 वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश को चीता परियोजना की सौगात मिली थी। प्रधानमंत्री ने 17 सितम्बर, 2022 को अपने जन्म-दिवस पर कूनो पालपुर में चीते छोड़कर प्रोजेक्ट की शुरूआत की थी। नामीबिया से 8 चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान लाया गया था।

वर्तमान में कूनो पालपुर और गाँधी सागर अभयारण्य में चीतों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। प्रोजेक्ट चीता को “इनोवेटिव इनिशिएटिव्स अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है। चीतों ने भारतीय वातावरण को आश्चर्यजनक रूप से पूरी तरह अपना लिया है। पिछले 3 वर्षों में 5 मादा चीता द्वारा 6 बार शावकों को जन्म देना इस परियोजना की सफलता और लचीलापन का परिचायक है।

परिणाम स्वरूप चीते न केवल जीवित रहे, बल्कि चीतों ने सफलतापूर्वक अपना परिवार भी बढ़ाया है। अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस का मुख्य उद्देश्य चीतों की घटती आबादी, उनके आवास के नुकसान और शिकार जैसी समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिये वैश्विक प्रयासों को बढ़ावा देना है।

Next Post

ऑटो रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल

Thu Dec 4 , 2025
दमोह: जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरई चौंच और हथनी के पास तेज रफ़्तार ऑटो रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीरथ सिंह आनु निवासी की मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया. मौके पर नोहटा थाने से प्रधान आरक्षक दीपक सहित 112 डायल पहुंची है. वहीं […]

You May Like