ऑटो रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल

दमोह: जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरई चौंच और हथनी के पास तेज रफ़्तार ऑटो रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीरथ सिंह आनु निवासी की मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया. मौके पर नोहटा थाने से प्रधान आरक्षक दीपक सहित 112 डायल पहुंची है.

वहीं ऑटो रिक्शा में सवार भूपेंद्र ठाकुर पिता अर्जुन उम्र 45 वर्ष दमोह का बताया गया है.जैसे ही यह घटना घटित हुई, मौके पर एन. एच.आई. (नेशनल हाईवे) 1033 एंबुलेंस चंद्रभान सिंह, देशराज, अभिषेक ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां ड्यूटी रत डॉक्टर चक्रेश चौधरी,ऐश्वर्य,मधुर जैन और कौशिकी के द्वारा इलाज किया जा रहा है.

Next Post

सीएम का दौरा : शिवपुरी और श्योपुर के कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों और सुरक्षा का लिया जायजा

Thu Dec 4 , 2025
श्योपुर/शिवपुरी: इंटरनेशनल चीता डे के अवसर पर आज 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में कूनो नेशनल पार्क में आयोजित हो रहे कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण श्योपुर और शिवपुरी जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने किया। कलेक्टर अर्पित वर्मा और एसपी सुधीर अग्रवाल ने कूनो […]

You May Like