सीएम का दौरा : शिवपुरी और श्योपुर के कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों और सुरक्षा का लिया जायजा

श्योपुर/शिवपुरी: इंटरनेशनल चीता डे के अवसर पर आज 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में कूनो नेशनल पार्क में आयोजित हो रहे कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण श्योपुर और शिवपुरी जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने किया। कलेक्टर अर्पित वर्मा और एसपी सुधीर अग्रवाल ने कूनो पार्क के अहेरा गेट, हेलीपैड और चीता रिलीज प्वाइंट पर व्यवस्थाओं को परखा।
हेलीपैड और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
अधिकारियों ने शिवपुरी जिले के अहेरा गांव के पास बने अस्थायी हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौर भी इस दौरान मौजूद रहे। टीम ने आगमन मार्ग से लेकर रिलीज स्थल तक सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और वन विभाग की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। सीएम मोहन यादव गुरुवार दोपहर लगभग 2:30 बजे श्योपुर पहुंचेंगे।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल और पर्यावरण नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। डीएफओ आर. थिरुकुराल, एएसपी प्रवीण भूरिया और अन्य अधिकारियों ने भी निरीक्षण में भाग लिया।वन विभाग ने बताया कि उन्नत ट्रैकिंग सिस्टम, निगरानी टीम और सुरक्षा उपकरणों की तैनाती कर दी गई है, ताकि चीतों की मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा सके।

Next Post

बड़ी झील में शुरू हुई शिकारा सैर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ

Thu Dec 4 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को राजधानी के अपर लेक में नई शुरू की गई शिकारा सैर का आनंद लिया। कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील की तर्ज पर तैयार की गई इन आकर्षक शिकारों में उपलब्ध सुविधाओं की उन्होंने सराहना की।बोट क्लब पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने […]

You May Like