ईशान ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसके आस-पास भी नहीं है कोई भारतीय

दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले ईशान किशन नागपुर में फ्लॉप रहे, लेकिन रायपुर टी20 में उन्होंने पावरप्ले के दौरान कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और कहर बरपा दिया।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम ईशान किशन के नाम रहा। इस मैच में ईशान ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। 32 गेंदों में 76 रन की तूफानी पारी खेलकर ईशान ने भारत की जीत की नींव रख दी। उनकी इस पारी में 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। यह ईशान किशन के टी20 इंटरनेशनल करियर की सातवीं अर्धशतकीय पारी रही।

ईशान के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी शानदार फॉर्म दिखाते हुए 37 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए। इन दोनों की धांसू पारियों की बदौलत भारत ने लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए सात विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।

पावरप्ले में ईशान किशन का रिकॉर्ड शो

ईशान किशन की इस पारी की सबसे खास बात उनका पावरप्ले में किया गया आक्रमण रहा। उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। पावरप्ले के दौरान ईशान ने 23 गेंदों पर 58 रन बनाए, जो पावरप्ले में किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 2025 में वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पावरप्ले में 21 गेंदों पर 58 रन बनाए थे।

Next Post

मोहन एनक्लेव में श्री राधा-बाँके बिहारी एवं श्री नर्मदेश्वर महादेव प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन

Sat Jan 24 , 2026
सागर। शहर की प्रसिद्ध आवासीय कॉलोनी मोहन एनक्लेव में एक दिव्य धार्मिक आयोजन हुआ श्री राधा रानी जू एवं श्री बाँके बिहारी जू के विग्रहों सहित दिव्य श्री नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा का पावन समारोह श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ आयोजन की शुरुआत 22 जनवरी, गुरुवार […]

You May Like

मनोरंजन