नवानगर में दो मोटरसाइकिलो में भिड़ंत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल, जिला चिकित्सालय में इलाज जारी

सिंगरौली । नवानगर थाना के समीपी फौजी होटल के समीप आज दिन मंगलवार की दोपहर दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हो गई। जिसमें तीन बाईक सवार घायल हो गये। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार नवानगर थाना क्षेत्र स्थित फौजी होटल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सुखराम पनिका पिता रंगदेव पनिका उम्र 26 वर्ष निवासी बिन्दुल, रामप्रकाश पनिका उम्र 23 वर्ष एवं दुर्गा पनिका उम्र 22 वर्ष निवासी छत्तीसगढ़ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को सड़क से उठाकर तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया। बताया जा रहा है कि सुखराम पनिका की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

बाबा साहब के विचार समाज के लिए प्रेरणापुंज: महेंद्र सिंह

Tue Apr 14 , 2026
भोपाल। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते […]

You May Like