टहकारी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत: एक की मौत, कई घायल

कटनी: जिले के रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टहकारी में दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो जाने की सूचना है, जबकि बच्चों समेत कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

एक बाइक पर चार और दूसरी पर थे दो लोग सवार
प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के वक्त एक बाइक पर चार लोग और दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। हादसे में चपेट में आने से बच्चे भी शामिल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

डायल 112 की मदद से घायलों को भेजा गया जिला अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही रीठी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डायल 112 सेवा वाहन की सहायता से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल कटनी भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह!
प्राथमिक तौर पर दुर्घटना का कारण दोनों बाइकों की तेज रफ्तार और असावधानी बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। मृतक की पहचान, घायलों की सटीक संख्या और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

पबित्रा मार्गेरिटा शुक्रवार से तीन प्रशांत द्वीपीय देशों की सात दिन की यात्रा पर जाएंगे

Tue Oct 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 16 से 22 अक्टूबर तक समोआ, कुक आइलैंड्स और नाउरू की सात दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि इस दौरान वह तीनों देशों के वरिष्ठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और वहां रह […]

You May Like