पबित्रा मार्गेरिटा शुक्रवार से तीन प्रशांत द्वीपीय देशों की सात दिन की यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 16 से 22 अक्टूबर तक समोआ, कुक आइलैंड्स और नाउरू की सात दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि इस दौरान वह तीनों देशों के वरिष्ठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। विदेश राज्य मंत्री उन विकास परियोजनाओं का भी जायजा लेंगे, जिनमें भारत ने सहायता दी है। वह तीनों देशों के अन्य प्रमुख लोगों से भी बातचीत करेंगे।

इस यात्रा का उद्देश्य प्रशांत द्वीपीय देशों के साथ भारत की साझेदारी को मजबूत करना और राजनीतिक संपर्क तथा विकास सहयोग को आगे बढ़ाना है। श्री मार्गेरिटा का यह दौरा मई 2023 में पोर्ट मोरेस्बी में हुए भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच के तीसरे शिखर सम्मेलन के बाद संबंधों में आई गति को आगे बढ़ाएगा।

.....

Next Post

जर्जर तारों एवं विद्युत पोल बदलने की भारतीय किसान संघ ने उठाई मांग

Tue Oct 13 , 2026
पानसेमल : तहसील क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर भारतीय किसान संघ द्वारा चिंता जाहिर करते हुए आवश्यक सुधार हेतु विद्युत कार्यालय में सहायक अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा है ।पदाधिकारियों ने बताया कि लोड मेनेजमेंट के तहत सिंचाई फिडर बार बार बंद किया जा रहा है जिससे किसानो […]

You May Like