अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में बच्चों के ब्रेनवॉश को रोकने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया, याचिका वापस ली गई

नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया, जिसमें 14 साल तक के बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों के नियमन की मांग की गई थी।

बेंच की टिप्पणी और याचिका वापसी

जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच के समक्ष सुनवाई के दौरान अदालत के रुख को देखते हुए याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका वापस ले ली और उचित मंच पर जाने का निर्णय लिया।

याचिका में उठाए गए गंभीर मुद्दे

याचिका में तर्क दिया गया था कि हजारों गैर-पंजीकृत संस्थान धार्मिक शिक्षा की आड़ में बच्चों को कट्टरपंथी बना रहे हैं, जिससे राष्ट्रीय अखंडता और एकता पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Next Post

कोलकाता के एक स्कूल की 25 छात्राएं अचानक बीमार पड़ीं, स्वास्थ्य मंत्री शरद्वत मुखर्जी ने अस्पताल पहुंचकर लिया छात्राओं का हाल-चाल

Tue Aug 11 , 2026
कोलकाता,  कोलकाता के पार्क इंस्टीट्यूशन फॉर गर्ल्स की 25 छात्राएं सोमवार को अचानक बीमार हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शरद्वत मुखर्जी ने देर रात अस्पताल का दौरा किया […]

You May Like