महाकुंभ के श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए अधिकारी-कर्मचारी तैनात

सतना /प्रयागराज (उ.प्र.) में महाकुंभ पर्व का आयोजन होने से श्रद्धालुओं का लगातार आवागमन हो रहा है। श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराने निर्धारित स्थानों पर अधिकारी-कर्मचारी डयूटी लगाई गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मैहर रानी बाटड द्वारा जारी आदेशानुसार मैहर जिले में खेरवासानी के निकट और खरमसेडा के पास अमरपाटन में दो प्वाइंट बनाए गये हैं। इनमें चार पालियों एवं अधिकारियों एवं सहायक कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई। खेरवासानी के निकट स्थल पर एसडीओ आरईएस आरएल साकेत, सीईओ जनपद पंचायत प्रतिपाल बागरी, सीएमओ नगर पालिका ज्योति सिंह, जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास राजेन्द्र बांगरे और मनीष मिश्रा की डयूटी लगाई गई है। इनकी सहायता के लिए तीन-तीन अधिकारी-कर्मचारी भी पालियों में तैनात किये गये हैं। इसी प्रकार अमरपाटन में खरमसेडा के पास सीईओ जनपद ओपी अस्थाना, सीएमओ सुषमा मिश्रा, एसडीओ जल संसाधन प्रभाकर सिंह, सीडीपीओ नागेन्द्र तिवारी की डयूटी पालीवार लगाई गई है।

Next Post

प्रतापगढ़ी की कविता को लेकर गुजरात पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाया सवाल

Mon Feb 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ उनकी कविता को लेकर गुजरात पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी की वैधता पर सवाल उठाते हुए सोमवार कहा कि यह आखिरकार एक कविता है। यह किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। न्यायमूर्ति अभय एस ओका […]

You May Like