बाइक सवार के झोले में मिली 54 लीटर शराब

सतना: बाइक से आ रहे एक व्यक्ति को जब पुलिस ने रोक कर जांच की तो उसके झोले में कुल 54 लीटर अवैध शराब पाई गई। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पकड़ी गई शराब की कीमत 40 हजार रु आंकी गई।मैहर थाना प्रभारी कोतवाली प्रभारी अनिमेष द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से उचेहरा की ओर से अवैध शराब लेकर आने वाला है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध की प्रतीक्षा की गई। कुछ ही देर में मुखबिर के बताए अनुसार एक व्यक्ति सफेद रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया।

संदिग्ध व्यक्ति एवं उसके वाहन की तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 19 ZC 3644 में रखे दो झोलों से कुल 300 पाव (लगभग 54 बल्क लीटर) अवैध शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी का नाम अशोक सिंह निवासी ओंकार पैलेस के पास, मैहर होना पाया गया।पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

Next Post

सीएम हेल्पलाइन में खराब प्रदर्शन पर कलेक्टर मैहर ने अधिकारियों को जारी किये कारण बताओ नोटिस

Sat Apr 25 , 2026
मैहर :कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का अपेक्षित निराकरण नहीं करने और ग्रेडिंग में बी, सी और डी श्रेणी में आने पर संबंधित विभाग प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं। कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि समय-सीमा बैठक और निरंतर निर्देश व […]

You May Like