सीएम हेल्पलाइन में खराब प्रदर्शन पर कलेक्टर मैहर ने अधिकारियों को जारी किये कारण बताओ नोटिस

मैहर :कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का अपेक्षित निराकरण नहीं करने और ग्रेडिंग में बी, सी और डी श्रेणी में आने पर संबंधित विभाग प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं। कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि समय-सीमा बैठक और निरंतर निर्देश व अवगत कराये जाने के बाद भी आपके विभाग अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में माह मार्च 2026 की जारी मासिक ग्रेडिंग में लंबित शिकायतों के निराकरण में रूचि नहीं लेने से आपका विभाग बी, सी और डी श्रेणी में रहा है।

जिससे जिले की रैकिंग व ग्रेडिंग में प्रदेश स्तर पर जिले की छवि प्रभावित हुई है। यह कृत्य घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता को दर्शाता है। इस संबंध में आप अपना 24 घंटे के भीतर अपना जबाब प्रस्तुत करें कि क्यों न आपके विरूद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किया जाये। स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने और समाधानकारक नहीं होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।
बी श्रेणी में रहे जिन विभागों को नोटिस जारी किया गया है। उनमें लोक निर्माण विभाग, सहकारिता विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, सामाजिक न्याय, राजस्व विभाग, जल संसाधन विभाग तथा योजना एवं सांख्यकीय विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। सी ग्रेड में शामिल वाणिज्यकर विभाग, लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा विभाग, श्रम विभाग और डी श्रेणी में शामिल उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है

Next Post

मंडी सचिव और जिला प्रबंधक नान को कारण बताओ नोटिस जारी

Sat Apr 25 , 2026
मैहर :कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने शुक्रवार को हरनामपुर मंडी स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र में व्यवस्थाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं पाये जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। राज्य शासन के निर्देशानुसार 17 अप्रैल से गेहूं खरीदी प्रारंभ हो चुकी है, लेकिन […]

You May Like