मंडी सचिव और जिला प्रबंधक नान को कारण बताओ नोटिस जारी

मैहर :कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने शुक्रवार को हरनामपुर मंडी स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र में व्यवस्थाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं पाये जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। राज्य शासन के निर्देशानुसार 17 अप्रैल से गेहूं खरीदी प्रारंभ हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद केंद्र में उपार्जित गेहूं का उठाव नहीं किया गया है।

उन्होंने जिला प्रबंधक नान पंकज बोरसे और मण्डी सचिव मैहर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं और सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने उपार्जन केन्द्र प्रभारी और मण्डी सचिव को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि शासन के निर्देश और उपार्जन की निर्धारित नीतियों के अनुसार उपार्जन का कार्य व्यवस्थित तरीके से संचालित कराये।

Next Post

जादौन ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण एवं बघेल पशुधन निगम के अध्यक्ष बनाए गए

Sat Apr 25 , 2026
भोपाल। राज्य शासन ने विभिन्न प्राधिकरणों और निगमों में नई नियुक्तियां की है। जारी आदेश के अनुसार ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण में अशोक जादौन को अध्यक्ष तथा उदयवीर सिंह गुर्जर को उपाध्यक्ष पद पर नामांकित किया गया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम में भी […]

You May Like