बस स्टैंड में हंगामा करने वाले नशेड़ी की चप्पलों से पिटाई

सीधी । सीधी जिले के रामपुर नैकिन बस स्टैंड पर एक शराबी ने हंगामा कर दिया। नशे में धुत व्यक्ति ने राहगीरों के साथ गाली-गलौज की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं। घटना के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि शख्स ने पास की शराब दुकान से पीकर आया था। वह बस स्टैंड में खड़े लोगों से बदतमीजी करने लगा। उसकी हरकतों से वहां अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी और बस स्टैंड से भगा दिया। युवक ने सार्वजनिक स्थल पर उपद्रव मचाया। इससे लोगों को परेशानी हुई।थाना रामपुर नैकिन के प्रभारी सुधांशु तिवारी को घटना की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही मामले की जांच की जाएगी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक शराबी और मारपीट करने वाले लोग वहां से जा चुके थे।

Next Post

स्मार्ट मीटर पर बवाल: पार्षद और वार्डवासियों का विरोध, बिजली विभाग की टीम लौटी

Mon Jul 21 , 2025
इटारसी। स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद सामने आया है। वार्ड 17 के सोना सांवरी नाका क्षेत्र में सोमवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने यहां करीब 12 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए थे। पार्षद के घर पर नए स्मार्ट मीटर में […]

You May Like