संसद का शीतकालीन सत्र एक से 19 दिसम्बर तक चलेगा

नयी दिल्ली, 08 नवंबर (वार्ता) संसद का शीतकालीन सत्र एक दिसम्बर से शुरु होगा और 19 दिसम्बर तक चलेगा।

संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी देते हुए लिखा “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।”

श्री रिजिजू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह रचनात्मक और सार्थक सत्र होगा और हमारे लोकतंत्र को मजबूत कर लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा।

गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र में बिहार में मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा तथा आपरेशन सिंदूर पर चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों का अधिकांश समय बाधित रहा था।

 

Next Post

रिठाला में झुग्गियों में लगी आग से प्रभावित परिवारों को की जा रही है हर संभव सहायता : रेखा गुप्ता

Sat Nov 8 , 2025
नयी दिल्ली 08 नवंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। श्रीमती गुप्ता ने शनिवार को कहा, “रिठाला मेट्रो स्टेशन के […]

You May Like