इंडियन वेल्स सेमीफाइनल में भिड़ेंगे ड्रेपर और अल्काराज

कैलिफोर्निया, (वार्ता) इंग्लैंड के जैक ड्रेपर ने शुक्रवार को इंडियन वेल्स के क्वार्टरफाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन को हराकर दो बार के गत विजेता स्पेन के कार्लोस अल्काराज के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बना ली हैं।

आज यहां खेले गये मुकाबले में जैक ड्रेपर ने अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी शेल्टन को 6-4, 7-5 से हराया।

मैच के बाद ड्रेपर ने कहा, “मुझे हमेशा स्वयं पर गर्व रहा है, मैंने टूर्नामेंट में अभी तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। मैं कभी भी किसी चीज से संतुष्ट नहीं होता। मैं हमेशा अधिक जीत और शीर्ष खिलाड़ियों के साथ खेलने के अधिक अवसर चाहता हूँ।”

अगर 23 वर्षीय ड्रेपर शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में चार बार के मेजर चैंपियन अल्काराज को हरा देता है, तो उसे पहली बार दुनिया के शीर्ष 10 टेनिस खिलाड़ियों में शुमार हो जायेंगे।

Next Post

ज़रूरतमंदों की मदद,कपडे जूते और राशन का कर रहे वितरण

Sat Mar 15 , 2025
भोपाल। रमज़ान का पाक महीना चल रहा है, और आने वाले दिनों में ईद उल फितर मनाई जाएगी, इसको लेके भोपाल के (बिवायसी) के कौमी खि़दमदगार अपने साथ-साथ गरीबो की ईद मुकम्मल करने की कोशिश कर रहे है. जिसमे यह शहर के सभी यतीमों, तलाकशुदा महिलाओं और जिनका कोई सहारा […]

You May Like