
भोपाल। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक एक में दो दिवसीय संभागीय ‘राष्ट्रीय एकता पर्व’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विजयवीर सिंह, सहायक आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन (भोपाल संभाग) ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने पर छात्र-छात्राओं ने ताली बजाकर स्वागत किया। एक भारत श्रेष्ठ भारत और कला उत्सव के विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार हैं – समूह नृत्य में रतलाम संकुल प्रथम, समूह गान में भोपाल संकुल प्रथम, भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में इन्दौर संकुल प्रथम, प्रोजेक्ट और कला कृतियों के प्रदर्शन में ग्वालियर संकुल प्रथम, एकल नृत्य में खंडवा संकुल प्रथम, एकल कंठ संगीत में दतिया संकुल प्रथम, एकल वाद्य यंत्र में दतिया संकुल प्रथम, समूह वाद्य यंत्र में खंडवा संकुल प्रथम, एकल तंत्र वाद्य में रतलाम संकुल प्रथम, समूह वाद्य यंत्र में भोपाल संकुल प्रथम, थियेटर समूह में ग्वालियर संकुल प्रथम, पारंपरिक कहानी कथन में भोपाल संकुल प्रथम, दृश्य कला द्विविमीय में ग्वालियर प्रथम, दृश्य कला त्रिविमीय में, दृश्य कला समूह में भोपाल संकुल प्रथम रहा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि बच्चों का संभागीय स्तर से जोनल स्तर तक जाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। जो बच्चे यहाँ से जीतकर अगली कड़ी तक जा रहे हैं उन्हें बहुत बहुत बधाई। कार्यक्रम का संचालन माधुरी राजगुरु, रिचा मिश्रा और दिनेश तनेजा ने किया। आभार प्रदर्शन रूपा श्रीराम ने किया। इस अवसर पर गौरव द्विवेदी प्राचार्य, संजय सोनटक्के मुख्य अध्यापक, विभिन्न प्रतियोगिता के जज, अनुरक्षक, छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
