शाजापुर। जिले के मक्सी के पास पीर उमरोद रेलवे स्टेशन के समीप पटना से इंदौर जा रही डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल ट्रेन से गिरने के बाद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के दोनों पैर ट्रेन के पहियों की चपेट में आने से कट गए। घायल की पहचान अशोकनगर निवासी राहुल यादव के रूप में हुई है, जो मजदूरी के लिए इंदौर जा रहा था। घटना से पहले टिकट जांच के दौरान टीटी और युवक के बीच विवाद और तीखी बहस होने की बात सामने आई है। इस घटनाक्रम से जुड़े कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों के बीच कहासुनी सुनाई दे रही है। घायल युवक का आरोप है कि टिकट नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई, हालांकि वह खुद गिरा या धक्का दिया गया, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। हादसे के बाद समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर रेलवे कर्मचारियों ने घायल को मालगाड़ी के जरिए मक्सी पहुंचाया, जहां से उसे शाजापुर जिला अस्पताल और फिर प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया। मामले की परिस्थितियों की जांच जारी है।
Next Post
ग्वालियर में सेवा भारती की बैठक, डॉ. पी. एस. बिंद्रा बोले सेवा भाव से बनेगा सशक्त समाज
Sun Jul 26 , 2026
ग्वालियर। सेवा भारती के मध्य भारत प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के प्रांत अध्यक्ष डॉ. पी. एस. बिंद्रा ने कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य निस्वार्थ भाव से होने चाहिए और समाज में आत्मविश्वास […]

You May Like
-
3 months ago
महिला पटवारी को 5 हजार रिश्वत लेते पकड़ा
-
2 years ago
नए साल पर रॉबिन उथप्पा को नहीं जाना पड़ेगा जेल
-
7 months ago
शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 504 अंक लुढ़का