बस के गेट पर खड़े होकर सफर कर रहे यात्री का हाथ छूटा, गिरने से मौत  

रीवा। बस के गेट पर खड़े होकर सफर कर रहा यात्री चलती बस से नीचे गिर गया. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. शंकरगढ़ रीवा के बीच चलने वाली पूजा ट्रेवल्स की बस बुधवार को सवारी लेकर जा रही थी. दोपहर बस जैसे ही जवा थाने के परसिया गांव के समीप पहुंची तभी चालक मोड़ में काफी तेजी से बस को निकाला.

इस दौरान गेट में खड़े होकर सफर कर रहे यात्री का हांथ छूट गया और वह चलती बस से नीचे गिर गया. हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. यात्री की पहचान लल्लू प्रसाद कहार पिता बैज्राथ कहार 55 वर्ष निवासी कैथा थाना जनेह के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. वहीं यात्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है. थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि चलती बस से गिरकर यात्री की मौत हुई है. घटना की जांच की जा रही है.

Next Post

दिल्ली जिंस बाजार में अनाज, दालों में तेज, खाद्य तेलों में मिला जुला रुख

Thu Mar 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) दिल्ली थोक जिंस बाजार में गुरुवार को अनाज और दाल-दलहानों में कुल मिला कर तेजी का रुख रहा। खाद्य तेलों में मूंगफली और वनस्पति तेल को छोड़ बाकी तेलों के भाव चढ़े हुए थे। चीनी और गुड़ बाजार में सामान्य मांग के बीच नरमी का […]

You May Like