दिल्ली जिंस बाजार में अनाज, दालों में तेज, खाद्य तेलों में मिला जुला रुख

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) दिल्ली थोक जिंस बाजार में गुरुवार को अनाज और दाल-दलहानों में कुल मिला कर तेजी का रुख रहा। खाद्य तेलों में मूंगफली और वनस्पति तेल को छोड़ बाकी तेलों के भाव चढ़े हुए थे।

चीनी और गुड़ बाजार में सामान्य मांग के बीच नरमी का रुख दर्ज किया गया।

विदेशी बाजारों में मलेशिया के बुरसा डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम आयल मई वायदा भाव 42 रिंगिट और तेज हो कर 4541 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। बुधवार को पाम आयल वायदा 71 रिंगिट की मजबूती के साथ 4,499 रिंगिट प्रति टन के आस पास चल रहा था।

अमेरिका सोया तेल मई वायदा भी 1.00 प्रतिशत की तेजी से साथ 67.83 डॉलर प्रति पौंड के स्तर पर बाेला जा रहा था। कल यह 67.33 सेंट प्रति पौंड के स्तर पर था।

स्थानीय बाजार में औसत दर्ज का चावल 15 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी के साथ 3865.49 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं दड़ा 11 रुपये कड़क हो कर 2808.21 रुपये पर पहुंच गया। आटा में दो रुपये की हल्की तेजी दिखी।

दालों में चना दाल 8 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर 20 रुपये प्रति क्विंटल तेजी पर था। उड़द, मूंग और मसूर के भाव भी हल्के तेज थे।

तेलों में तेल सरसों 23 रुपये, सोया 65 रुपये, सूरजमुखी 46 रुपये तथा पाम आयल का भाव 31 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ा हुआ था। इसके विपरीत तेल मूंगफली 41 रुपये और वनस्पति 5 रुपये नरम बोला जा रहा था।

चीनी और गुड़ के भाव क्रमश 5 रुपये और 11 रुपये नरम चल रहे थे।

Next Post

मुंबई से थार जीप चोरी कर भागा युवक रीवा में कारतूस बेचता पकड़ाया

Thu Mar 12 , 2026
रीवा। मुंबई से जीप चोरी कर भागा आरोपी रीवा में जिंदा कारतूस की बिक्री करते गिरफ्तार हुआ है. पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है. वहीं उसकी गिरफ्तारी के संबंध में मुंबई पुलिस को भी सूचना भिजवाई जा रही है. काले रंग की थार जीप में सवार होकर […]

You May Like