एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड यह साझा करते हुए गौरवान्वित है कि श्री ऋषिकेश कुमार, वरिष्ठ कार्यपालक निदेशक (वित्त) को दिनांक 23 जून, 2025 को इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 19th नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन कॉस्ट मैनेजमेंट और 8thसीएमए अवार्ड 2024 में प्रतिष्ठित “बेस्ट सीएमए अचीवर अवार्ड 2024” से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में श्री भर्तृहरि महताब, माननीय संसद सदस्य एवं वित्त संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया।
एनबीसीसी एक ऐसी कार्य संस्कृति को बढ़ावा देता है जो सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभाशाली कार्यबल की पेशेवर वृद्धि को पोषित करने में सहायता करती है। एनबीसीसी में वित्तीय कार्यप्रणाली का नेतृत्व अनुभवी पेशेवरों द्वारा किया जाता है, जिनमें चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स (सीएमए) शामिल हैं, जो एनबीसीसी में कार्यरत वित्तीय पेशेवर की कुल संख्या के 40% से अधिक हैं। क़्वालीफ़ाइएड़ सीएमए पेशेवर, लेखांकन, फंड प्रबंधन, टैक्सेशन और अन्य विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह राष्ट्रीय मान्यता एनबीसीसी के वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और सुशासन पर मजबूत फोकस को दर्शाती है। एनबीसीसी न केवल ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ प्रमाणित संगठन है, बल्कि भारत की फॉर्च्यून 500 कंपनियों की सूची में भी शामिल है।
