शातिर चोरों समेत कबाड़ी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने बालक सहित 3 शातिर वाहन चोर व बैटरी चुराने वाला एवं चुराई हुई बैटरी खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चुराये हुये 10 दुपहिया वाहन एवं 4 बैटरी जप्त जप्त की गई। पकड़े गए आरोपियों में बालक समेत जितेन्द्र सोनकर पिता सुनील सोनकर उर्फ चील 20 वर्ष निवासी बडी खेरमाई मंदिर के पास दुर्गा चौक, मुशीर उर्फ मूसा पिता मो शमीम रंगरेज 24 वर्ष निवासी दीनानाथ क्रासिंग, प्रथम उर्फ प्रदीप सोनकर पिता कल्लू सोनकर 30 वर्ष निवासी बड़ी खेरमाई मंदिर के पास, कबाड़ी शाहरुख पित मो. साबिर 27 वर्ष निवासी हनुमानताल शामिल हैं।

Next Post

ओंकारेश्वर में श्रावण की पहली महासवारी धूमधाम से निकली, भक्तों ने की पुष्प वर्षा, नर्मदा में हुआ नौका विहार

Mon Aug 3 , 2026
ओंकारेश्वर, श्रावण मास के अवसर पर ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में सोमवार अपरान्ह 3 बजे पहली महासवारी मंदिर से धूमधाम से निकली। ढोल-धमाकों और “भोले शंभो, भोलेनाथ” के जयघोष के साथ सैकड़ों भक्त भाव-विभोर होकर सवारी में शामिल हुए। मार्ग के दोनों ओर खड़े भक्तों ने भगवान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत […]

You May Like