इंस्टाग्राम से दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म

जबलपुर: हनुमानताल निवासी एक युवती से युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की और उसे प्रेम जाल में फंसा लिया इसके बाद भेड़ाघाट में ले जाकर झाडिय़ों की आड़ में उसकी आबरू लूटी। पुलिस के मुताबिक हनुमानताल थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती कटनी निवासी अजय तिवारी से हुई थी।

अजय ने उसे बहाने से बुलाया और भेड़ाघाट ले गया झाडिय़ों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया अब शादी करने से मुकर गया।

Next Post

कोरबा कलेक्टर के खिलाफ तय दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो धरना दूंगा- ननकीराम

Wed Sep 24 , 2025
कोरबा (वार्ता) छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने मंगलवार को कोरबा के कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ तय दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर धरना देने की बात कही। पूर्व गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को चिट्ठी लिखकर कलेक्टर की शिकायत की है। उन्होंने कार्रवाई करने के लिए लिखे […]

You May Like