कोरबा कलेक्टर के खिलाफ तय दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो धरना दूंगा- ननकीराम

कोरबा (वार्ता) छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने मंगलवार को कोरबा के कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ तय दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर धरना देने की बात कही।

पूर्व गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को चिट्ठी लिखकर कलेक्टर की शिकायत की है। उन्होंने कार्रवाई करने के लिए लिखे गए आग्रह पत्र में तीन दिनों की मोहलत दी है। पूर्व गृहमंत्री ने कहा है कि मैं नवरात्रि की पूजा में हूँ, मोहलत और नवरात्र लगभग एक साथ खत्म होंगे। उन्होंने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो मैं धरने में बैठ जाऊंगा।

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर के खिलाफ पत्र लिखने के बाद कुछ नए खुलासे किए हैं। ननकी राम की माने। तो कलेक्टर अजीत वसंत की पत्नी को वेतन, खनिज न्यास मद से दिया जाता है,और यह वेतन तब दे दिया जाता है।जब उनकी पत्नी महीने में एक दिन भी किसी मरीज का ईलाज नहीं करती हैं। कलेक्टर की शिकायत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से करने बाद आज पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने पत्रकारों के बहुत से सवालों के जवाब दिए हैं।

पूर्व गृहमंत्री का आरोप है कि कलेक्टर ने ये कहा है कि ननकी राम कंवर के लोगों को आर्थिक तौर पर कमजोर करना है। अपने आरोपों के बारे में ननकी राम कंवर ने बताया कि मेरे एक पुराने कार्यकर्ता के तीन राइस मिलों को कलेक्टर ने बंद करवा दिया है। यह तीनों राइस मिल अलग-अलग नामों से संचालित होता था। राइस मिल मालिक के भाई के पेट्रोल पंप को भी कलेक्टर सील कर दिया है। कुल मिलाकर पूर्व गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने कलेक्टर के ख़िलाफ़ तीन बड़े आरोप जड़े हैं।

ननकी राम कंवर के ही मुताबिक कार्यकर्ताओं की सूचना पर मौके पर जाना पड़ता है।कलेक्टर के अवैधानिक कामों को रोकने के लिए जाने पर कलेक्टर नाराज हैं। डीएमएफ फंड में गड़बड़ियों को लेकर तत्कालीन कलेक्टर और कलेक्टर रैंक के अधिकारियों को जेल हुई है। इस कलेक्टर को भी जेल भेजे जाने की जरूरत है।

 

Next Post

कैदी की मेडिकल में मौत, होगी न्यायिक जांच

Wed Sep 24 , 2025
जबलपुर: एक बंदी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की अब न्यायिक जांच होगी।जानकारी के मुताबिक मंडला निवास के ग्राम कदवा निवासी रतन सिंह पिता मिहीलाल परस्ते को न्यायालय चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा 30 सितम्बर 2019 को 3 वर्ष व 10 वर्ष एवं जुर्माना […]

You May Like