कैदी की मेडिकल में मौत, होगी न्यायिक जांच

जबलपुर: एक बंदी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की अब न्यायिक जांच होगी।जानकारी के मुताबिक मंडला निवास के ग्राम कदवा निवासी रतन सिंह पिता मिहीलाल परस्ते को न्यायालय चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा 30 सितम्बर 2019 को 3 वर्ष व 10 वर्ष एवं जुर्माना से दंडित किया गया था।

दंडित बंदी को 26 जुलाई 2010 को मंडला जेल से नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर में दाखिल कराया गया था। तबियत बिगडऩे पर 18 सितम्बर को बंदी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

भोजपुरी फिल्म "छठ" में पार्श्वगायन करेंगे कैलाश खेर

Wed Sep 24 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेामने पार्श्वगायक कैलाश खेर, अभिनेत्री नीतु चंद्रा की अगली भोजपुरी फिल्म “छठ” में पार्श्वगायन करेंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितिन चंद्रा निर्देशित फिल्म ‘छठ’ अक्टूबर में रिलीज़ होने जा रही है। खास बात यह है कि पूरी फिल्म की शूटिंग बिहार में ही की गई है। […]

You May Like