दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए काम कर रही सरकार : इंद्राज

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (वार्ता) दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार का संकल्प स्पष्ट है कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आधुनिक सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित किया जाए।

श्री सिंह ने आज उस्मानपुर, उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित दिव्यांग एवं मानसिक रूप से विशेष बच्चों के स्कूल-कम-होम हेतु आवंटित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूमि की समुचित देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात समाज कल्याण मंत्री ने सुंदर नगरी स्थित ट्रेनिंग-कम-प्रोडक्शन सेंटर (टीसीपीसी) ऑर्थोपेडिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जिला कार्यालय के विकास के साथ-साथ ट्रेनिंग सेंटर को भी समानांतर रूप से विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही, भूमि के किसी भी प्रकार के दुरुपयोग को रोकने के लिए अस्थायी एनक्लोजर स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने वॉटरलॉगिंग की समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प स्पष्ट है कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आधुनिक सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित किया जाए। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक दिव्यांग व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन मिले तथा विशेष बच्चों को सुरक्षित वातावरण, बेहतर देखभाल और उज्ज्वल भविष्य प्राप्त हो। सशक्त दिव्यांग, सशक्त समाज की दिशा में दिल्ली सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने आगे निर्देश दिए कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाली सभी सरकारी संपत्तियों का शीघ्र डिमार्केशन किया जाए, बाउंड्री वॉल का निर्माण सुनिश्चित किया जाए तथा सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की जाए, ताकि अतिक्रमण एवं किसी भी प्रकार के दुरुपयोग को प्रभावी रूप से रोका जा सके।

 

 

 

Next Post

ईडी ने बंगाल शिक्षक भर्ती मामले में 57.78 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की

Wed Jan 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 जनवरी (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने बुधवार को कहा कि उसने पश्चिम बंगाल केंद्रीय स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) सहायक शिक्षक भर्ती घोटाले के संबंध में लगभग 57.78 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। कुर्क की गई संपत्तियां विधायक जीबन कृष्ण साहा, […]

You May Like