मुरैना: मुरैना जिला जेल में कैदी और जेल प्रहरियों में मारपीट हो गई। चारों चोटिल हुए हैं। बैरक बदलते समय यह झगड़ा हुआ है। दोनों आरोपियों को जेल में अब अलग-अलग रखा गया है। मुरैना जिला जेल में दो कैदियों ने दो प्रहरियों के साथ में मारपीट कर दी।
मारपीट करने के दौरान कैदियों के साथ-साथ दोनों प्रहरी भी चोटिल हो गए। जेल प्रहरी जयप्रकाश शर्मा पुत्र कालीचरन शर्मा और वीरेंद्र पुत्र ओखीराम कुशवाहा के साथ दो बंदियो ने बुरी तरह मारपीट कर दी।
