लकड़ी से पीट पीट कर की थी युवक की हत्या

छिंदवाड़ा. पहले शराब पी फिर विवाद होने पर लकड़ी से पीट पीट कर युवक को मौत के घाट उतार दिया. कुंडीपुरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर अंधे हत्याकांड का खुलासा किया है. कंट्रोल रुम में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अति.पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता ने बताया कि 28 जून 25 को ग्राम इसरा उमारिया को ग्राम कोटवार सुनील नांदेवार ने पुलिस को सूचना दी थी कि ग्राम इसरा उमरिया में सूपचंद इवनाती के घर के बाजू में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. सूचना पर पुलिस अमले ने घटना स्थल पंहुचकर पहुंचकर निरीक्षण किया. शव के चेहरे और सिर में गंभीर चोट पाई गई थी और मृतक की पहचान मनीराम जमोरे पिता गोपी जमोरे 55 साल निवासी ग्राम आमटा टोला के रूप में की गई थी. उक्त मामले में पुलिस ने पंचनामा के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया था. पोस्ट मार्टम रिर्पोट में मृतक की मौत चेहरे एवं सिर पर गंभीर चोट के कारण होना पाया गया. पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या हत्या होना पाया और शिकायत पर धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी. उक्त मामले में पुलिस ने थाना कुंडीपुरा के ग्राम धनोरागोसाई निवासी मंगल सिंग पिता जुगराज इरपाची 30 साल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो आरोपी मंगल सिंग ने मनीराम जमोरे की हत्या करने की बात पुलिस को बताया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मंगल सिंग के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Next Post

छतरपुर जिले में बारिश का कहर, बड़ा तालाब का पानी घरों में घुसा

Fri Jul 18 , 2025
छतरपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में 12.2 इंच और जिले में औसतन 6.6 इंच बारिश दर्ज हुई है। छतरपुर में 48 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। किशोर सागर तालाब का पानी शिक्षा विभाग के […]

You May Like

Play sound