‘इत्ती सी खुशी’ का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं ऋषि सक्सेना

मुंबई, (वार्ता) अभिनेता ऋषि सक्सेना सोनी सब के शो ‘इत्ती सी खुशी’ का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं।

सोनी सब का शो ‘इत्ती सी खुशी’ अपनी अनोखी कहानी और दमदार कलाकारों की टीम के कारण दर्शकों में उत्साह बढ़ा रहा है। शो में सुम्बुल तौकीर खान (अन्विता दिवेकर), वरुण बडोला (सुहास दिवेकर) और रजत वर्मा (विराट) जैसे कलाकार पहले से जुड़े हैं। अब इस कास्ट में शामिल हो रहे हैं ऋषि सक्सेना, जो एक तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी संजय की भूमिका निभायेंगे,जो इस कहानी में भावनाओं का एक नया मोड़ लेकर आता है।

ऋषि सक्सेना ने कहा, ‘इत्ती सी खुशी’ का हिस्सा बनकर मैं बेहद उत्साहित हूं क्योंकि यह एक ऐसी कहानी है जो सच्ची लगती है ।छोटी-छोटी बातों में बड़ी भावनाएं छुपी होती हैं। संजय ऐसा व्यक्ति है जो बहुत ज़्यादा बोलता नहीं, लेकिन ज़रूरत के समय हमेशा साथ खड़ा रहता है। जो बात मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित करती है, वह यह है कि वह किसी हीरो की तरह दिखने की कोशिश नहीं करता, बल्कि बस एक ऐसा इंसान है जिसे फिक्र है और जो अन्विता की भावनाओं की गहराई को समझता है। उसका प्रेम स्पष्ट है, लेकिन वह जानता है कि अन्विता शायद वैसा महसूस न करे। आशा और स्वीकार्यता के बीच का वही स्पेस उसे मेरे लिए असल और सच्चा बनाता है।

 

Next Post

अश्विन कुमार ने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा को फिल्म महावतार नरसिम्हा दिखाने की जताई इच्छा

Mon Jul 21 , 2025
मुंबई, (वार्ता) फिल्म निर्देशक अश्विन कुमार ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अपनी आने वाली फिल्म महावतार नरसिम्हा दिखाने की इच्छा जतायी है। फिल्म महावतार नरसिम्हा के निर्देशक अश्विन कुमार ने कहा है कि वह चाहते हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उनकी फिल्म महावतार नरसिम्हा जरूर देखें। उन्होंने […]

You May Like