कॉम्बिंग गश्त: 239 वारंटी पकड़ाए

जबलपुर:शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की। इस दौरान कई वर्षों से फरार 106 गैर म्यादी वारिटयों एवं 86 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 47 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई। कॉम्बिग गश्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।

Next Post

अपर लेक पर खिलाड़ियों का दमखम, NSS भोपाल ने जीती राजा भोज सेलिंग चैंपियनशिप

Sun Aug 16 , 2026
भोपाल: राजधानी में आयोजित राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप-2026 का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से आए 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बड़े तालाब यानी अपर लेक की लहरों पर अपनी स्पीड और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में […]

You May Like