सिंगरौली: लोक निर्माण विभाग संभाग सिंगरौली में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयों के भुगतान में देरी का एक और मामला सामने आया है। देवसर क्षेत्र के झखरावल निवासी सेवानिवृत्त समयपाल शिव प्रताप द्विवेदी ने बताया कि वर्ष 2013 में सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें ग्रेच्युटी सहित अन्य देयों का भुगतान अब तक प्राप्त नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है।ससे पहले भी देवसर क्षेत्र के कुछ अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा भुगतान में विलंब की बात सामने आई थी, जिसके बाद प्रशासन स्तर पर संज्ञान लेकर कुछ मामलों में भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई थी।
हालांकि, नए मामले के सामने आने से एक बार फिर देयों के समय पर भुगतान को लेकर प्रश्न उठने लगे हैं। प्रभावित कर्मचारियों ने मामले की जांच कर शीघ्र निराकरण की मांग की है, ताकि लंबित भुगतान जल्द से जल्द किया जा सके।
