डिलीवरी बॉय को घेरा, चाकू दिखाकर स्कूटी, मोबाइल और कैश लूटा

जबलपुर: लॉर्डगंज थाना क्षेत्र में बिना नंबर की स्कूटी पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक डिलीवरी बॉय को घेर कर चाकू अड़ाकर उसकी स्कूटी, मोबाइल और नगदी लेकर फरार हो गए।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गंगा सागर गढ़ा निवासी रितिक लोधी (26) डिलीवरी बॉय का काम करता है। वह आदि प्लाजा के सामने ऑर्डर डिलीवर करके अपनी एक्सिस स्कूटी एमपी 20 एक्स डी 3996 से वापस घर लौट रहा था।

नेचुरल जूस सेंटर के पास पीछे से एक बिना नंबर की एक्सिस स्कूटी पर सवार तीन अज्ञात लड़के आए। बदमाशों ने रितिक की चलती गाड़ी से स्कूटी की चाबी खींच ली। गाड़ी बंद होने पर रितिक जैसे ही रुका, बदमाशों ने तुरंत चाकू निकाल लिए और उसे घेर लिया। चाकुओं को देख रितिक बुरी तरह डर गया और अपनी जान बचाने के लिए दौड़कर पास ही स्थित एक अंडे की दुकान के पीछे छिप गया। रितिक को भागता देख बदमाशों ने उसकी एक्सिस स्कूटी उठाई और भाग निकले। लूटी गई स्कूटी की डिक्की में उसका मोबाइल और एक पर्स रखा हुआ था। पर्स में 4,328 रुपये नगद और जरूरी दस्तावेज थे।

Next Post

गौपालकों के हित में काम के लिए शाह ने CM डॉ यादव की टीम को दी बधाई

Sat Oct 3 , 2026
भोपाल: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गौपालकों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गौपालकों के कल्याण और पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के प्रयास महत्वपूर्ण हैं। Facebook Share on X […]

You May Like