एलएंडटी की सब्सिडयरी ने बनायी नयी कंपनी, एआई कंप्यूट अवसंरचना के क्षेत्र में करेगी काम

मुंबई, 21 जून (वार्ता) अभियांत्रिकी एवं निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एलएंडटी की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी व्योम.एआई लिमिटेड ने एक एलटीएन कंप्यूट प्राइवेट लिमिटेड (एलटीएनसीपीएल) नाम से एक नयी कंपनी बनायी है।

एलएंडटी ने रविवार को शेयर बाजारों को बताया कि एलटीएनसीपीएल की स्थापना 20 जून 2026 को हुई है। यह एआई कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं प्रदान करेगी।

नयी कंपनी की प्राधिकृत पूंजी एक लाख रुपये है जिसमें 100 रुपये के एक हजार इक्विटी शेयर हैं। अभी इसका पूर्ण स्वामित्व व्योम.एआई के पास है।

 

Next Post

संचालनालय लोक अभियोजन में हुआ योग, अधिकारी और कर्मचारियों ने लिया संकल्प 

Sun Jun 21 , 2026
भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को संचालनालय लोक अभियोजन भोपाल में विभागाध्यक्ष एवं संचालक लोक अभियोजन, बी.एल. प्रजापति (उच्च न्यायिक सेवा) के सानिध्य में योग दिवस का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया. इस अवसर पर संचालनालय के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए […]

You May Like