उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर आए युवक, महिला गिरफ्तार

जबलपुर। उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर जबलपुर पहुंचे युवक और महिला को क्राईम ब्रांच एवं गोसलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही गिरफ्तार कर लिया। ‌जिनके कब्जे से 5 किलो 122 ग्राम गांजा कीमत लगभग 1 लाख 2 हजार रूपये का जप्त किया गया है।

गोसलपुर थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह मर्सकोले ने बताया कि वन विभाग डिपो यात्री प्रतीक्षालय मेन रोड गोसलपुर में घेराबंदी कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुए रोहित कनोजिया 24 वर्ष निवासी बस्ती नम्बर 1 राधा कृष्ण मंदिर के पास गोहलपुर एवं सत्ता नाग उर्फ रानी नागा 32 वर्ष निवासी सौरी विगेंश थाना सोनपुर जिला बौध उड़ीसा को पकड़ा गया। पिट्ठू बैग को खोलकर चैक करने पर 6 पेकेट में 5 किलो 122 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 2 हजार रूपये का रखा मिला। आरोपी रोहित कनोजिया ने उक्त गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़ीसा से गांजा लाकर जबलपुर में अवैध रूप से बेचना बताया।

Next Post

नयागांव में अपराधियों के हौसले बुलंद, लगातार हो रही घटनाएं 

Sat Jun 21 , 2025
बनखेडी। थाना बनखेड़ी अंतर्गत ग्राम नयागांव में विगत कई माह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं । शराब तस्कर, दबंगों द्वारा आदिवासियों की जमीनो पर कब्जा हो, जंगल की अवैध कटाई, जंगली जानवरों के शिकार, गरीब मजदूरों को पर दबंगई से आतंक फैला रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला […]

You May Like