
बनखेडी। थाना बनखेड़ी अंतर्गत ग्राम नयागांव में विगत कई माह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं । शराब तस्कर, दबंगों द्वारा आदिवासियों की जमीनो पर कब्जा हो, जंगल की अवैध कटाई, जंगली जानवरों के शिकार, गरीब मजदूरों को पर दबंगई से आतंक फैला रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला प्रकाश में आया है जिसमें गरीब आदिवासी को गांव के दबंग और बाहुबली ने खेत पर काम की मनाही करने से जान लेवा हमला कर घायल कर दिया। आदिवासी युवक भूरा इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिस के बाद थाना बनखेडी में एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है।
