ग्वालियर मेले में सैलानियों की जेब काटने वाली आगरा की लेडी गैंग पकड़ी

ग्वालियर: पुलिस ने आगरा की एक लेडी गैंग को गिरफ्तार किया है. यह लेडी गैंग आगरा से ग्वालियर आकर मेले में सैलानियों की जेब काटने की वारदात करती थी. मेला पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से शेविंग और सर्जिकल ब्लेड बरामद किए हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है. दरअसल गोला का मंदिर थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि तीन महिलाएं मेला ग्राउंड में सवारी वाहनों से उतरने वाली सवारियों की चोरी करने की बात कर रही हैं.

मेला पार्किंग के सनसिटी वाली जगह पर जाती हुई दिखाई दी हैं.इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. ऐसे में महिलाएं पुलिस को देखकर इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगीं. पुलिस ने घेराबंदी कर तीन महिलाओं को पकड़ लिया. पूछताछ करने पर आरोपी महिलाओं ने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश आगरा शाहगंज निवासी नीतू कोली, सुनैना राव मराठा और आरती होना बताया. उन्होंने पुलिस को वैध पहचान-पत्र फिर भी नहीं दिखाए. शक होने पर महिलाओं की बारी-बारी से तलाशी ली गई. नीतू कोली के बैग में रखे कपड़ों से बटुआ और उसमें एक ब्लेड खुली हुई मिली. सुनैना राव के बैग से सर्जिकल ब्लैड मिला.

पुलिस ने उनसे इन सभी चीजों को लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वहां आगरा से ग्वालियर आकर जलालपुर में अपने रिश्तेदार के यहां रुकती थीं. शहर में चलने वाले सवारी वाहनों में बैठने वाली महिलाओं को अपना टारगेट बनाती थीं. मौका मिलने पर उनका सामान चोरी कर फरार हो जाती थीं. पुलिस ने जब उनके कमरे पर पहुंचकर तलाशी ली तो 25 से अधिक सवारियों के चोरी किये हुए बैग मिले. फिलहाल पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है.

Next Post

भिंड में रेत माफिया ने कलेक्टर पर कर दिया हमला, कार में टक्कर मारी, पुलिस ने पांच राउंड फायरिंग कर खदेड़ा

Fri Jan 31 , 2025
भिंड: इस बार माफिया ने सीधे कलेक्टर पर ही हमला कर दिया। मामला भिंड का है। उमरी सदर बाजार में भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर हमला कर दिया गया।जानकारी के अनुसार कलेक्टर पर हमला देर रात किया गया। बदमाश ट्रैक्टर – ट्रॉली छुड़ाने आए थे। इसके लिए कलेक्टर की गाड़ी […]

You May Like