बाबा के जयघोष के साथ कल आएगी नंदी रथ कांबड यात्रा

ग्वालियर: ग्वालियर में निकाली जा रही नंदी रथ कांबड यात्रा के स्वागत, वंदन एवं अभिनन्दन के लिए ग्वालियरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हरिद्वार से 501 लीटर गंगाजल की कांवड़ भरकर सैकड़ों युवा श्रद्धालुओं का श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था से सराबोर यह नंदी रथ कान्बड़ जत्था 4 अगस्त को ग्वालियर पहुंचेगा। युवा श्रद्धालु हरिद्वार से नंदी रथ को पैदल खींचते हुए ग्वालियर ला रहे हैं।

4 अगस्त को दोपहर 12 बजे फूलबाग मैदान से बाबा अचलनाथ के जयघोष के साथ नंदी रथ कांबड शोभा यात्रा प्रारंभ होगी एवं यहां से फूलबाग चौराहा, नदी गेट, इंदरगंज चौराहा होते हुए दोपहर 3.30 बजे श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचेगी जहां हरिद्वार से लाई गई कांवड़ों के गंगाजल से बाबा अचलनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, भारतीय सेना एवं ग्वालियर मेला प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी, पदाधिकारी, प्रतिष्ठित राजनेता, उद्योगपति, व्यवसाई एवं समाजसेवी एवं नगर के विशिष्टजन बाबा अचलनाथ के भक्तों के बीच उपस्थित होकर बाबा को कांबड़े चढ़ाएंगे।

श्री अचलेश्वर मंदिर न्यास के सदस्य महेन्द्र भदकारिया, अनिल पुनियानी, लोकेश शर्मा, राजीव चड्ढा आदि ने बताया कि फूलबाग चौराहे से लेकर श्री अचलेश्वर मंदिर एवं श्री गुप्तेश्वर मंदिर तक की सड़कों, चौराहों पर नंदी रथ कांबड शोभा यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं, जगह जगह स्वागत द्वार एवं मंच बनाकर अचलनाथ बाबा के भक्तों एवं शहरवासियों द्वारा नंदी रथ कांबड यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

Next Post

अल्प्राजोलम टेबलेट्स के साथ युवक गिरफ्तार

Sun Aug 3 , 2025
इंदौर: बाणगंगा पुलिस ने रेशम केंद्र के पास एमआर-04 रोड पर दबिश देकर एक युवक को अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा. आरोपी के कब्जे से 2 स्ट्रिप 30 टैबलेट अल्प्राजोलम बरामद की गईं, जिनका वजन 3.9 ग्राम निकला. गिरफ्तार आरोपी यश उर्फ मालू उम्र 23 निवासी भागीरथपुरा है. रात […]

You May Like