इंदौर: बाणगंगा पुलिस ने रेशम केंद्र के पास एमआर-04 रोड पर दबिश देकर एक युवक को अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा. आरोपी के कब्जे से 2 स्ट्रिप 30 टैबलेट अल्प्राजोलम बरामद की गईं, जिनका वजन 3.9 ग्राम निकला.
गिरफ्तार आरोपी यश उर्फ मालू उम्र 23 निवासी भागीरथपुरा है. रात 10:35 बजे उसे पकड़ा गया. बरामद टेबलेट्स का एक-एक का वजन 0.13 ग्राम पाया गया. बाणगंगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
